Volunteers should take inspiration from the activities of students: Uttam Sahu
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली – लोरमी – राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न…
लोरमी:- दशरथ लाल अमरीका बाई आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंधवा वि.खं.लोरमी जिला मुंगेली राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया।
सर्वप्रथम भारत माता,विश्व रतन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी,युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर आए हुए अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना किया गया।
स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं द्वारा समाज को प्रेरणा से भर देने,हैरत अंगेज कर देने वाले गीत,संगीत,नाटक,कहानी कविता,भाषण नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य उत्तम साहू ने कहा कि हमारे गांव में इस तरह का प्रथम बार आयोजन हुआ है। जिस प्रकार स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने गांव में सात दिन यहां रुक कर ग्रामवासियों के बीच में श्रमदान करके एक से बढ़कर एक गतिविधियां सुचारू रूप से किए है
इससे पूरे ग्रामवासी प्रेरणा ले जिस तरह से स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता,डिजिटल साक्षरता,मतदाता जागरूकता,साइबर अपराध,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण,खाद्य संरक्षण,इत्यादि रैली निकाल कर जो रोल मॉडल गांव में स्थापित किए हैं वह बहुत ही प्रशंसनीय और सराहनीय है।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर है प्रमोद साहू युवा नेता कांग्रेस ने कहा कि स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं के दिशा निर्देश के अनुरूप जो गतिविधियां यहां सात दिन किए हैं यह अपने आप में काबिले तारीफ और सराहनीय है। इस कार्य के लिए संस्था के प्राचार्य,कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओ के प्रति मैं कृतज्ञता वक्त करता हूं। मैं अपनी ओर से 5000/ रुपए देने की घोषणा करता हुं उक्त बातें कहीं।
कार्यक्रम में अतिविशिष्टअतिथि के रूप में सुनील लहरे संचालक वीके कॉलेज छीतापार ने कहा की बच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है जिस तरह सेना के जवान सरहद पर देश की रक्षा करते हैं ठीक उसी प्रकार स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं समाज के लोगों के लिए जन जागरूकता रैली,श्रमदान करके जो संदेश देते हैं वह अपने आप में एक मिसाल है।
विद्यालय संचालक त्रिलोक कोशले ने कहा की हमारे क्षेत्र के एक मात्र निजी शिक्षण संस्थान जहां रासेयो की इकाई प्रारंभ है जहां प्रतिवर्ष स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक जन जागरूकता रैली निकल जाती है। पिछले वर्ष एक छात्रा कु रेणुका कोशले की चयन राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण के लिए हुई थी, इस वर्ष भी हमारे विद्यालय से एक बच्चे का राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण के लिए हुआ है यह विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
बौद्धिक परिचर्चा में एक से बढ़कर एक विद्वान जन शामिल हुए हैं इस वर्ष बौद्धिक परिचर्चा में शामिल होने वाले क्रमश: डा.मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर नरोत्तम पुरले जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना जिला मुंगेली,विकास खंड शिक्षा अधिकारी लोरमी,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी लोरमी,अधीक्षक डी. एल.भास्कर,श्यामलाल खांडेकर,रविन्द्र कुर्रे,विजय कामले,लालपुर थाना स्टाफ,स्वास्थ्य विभाग,महेंद्र कुमार पात्रे विभागाध्यक्ष भौतिकशास्त्र राजीव गांधी महाविद्यालय लोरमी,शैलेश कुर्रे शिक्षक,गनपत घृतलहरे व्याख्याता, डी.पी.पात्रे प्रधान पाठक व अन्य विद्वान गण शामिल हुए।
कार्यक्रम को सरपंच भारत ध्रुव, व्याख्याता चंद्रकुमार महिलांग, सोमनाथ बंजारे संचालक,मिथुन भार्गव संचालक,गोपाल मोहले संचालक ने संबोधित किए।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य चंद्रशेखर कोशले,स्वागत भाषण कार्यक्रम अधिकारी गोविंद नवरंग, आभार सहायक शिक्षिका धनेश्वरी खांडे ने की।
इस अवसर पर उपप्राचार्य मधु मिरी, व्याख्याता सेवती साहू,वीरेंद्र साहू गजेंद्र गर्ग,राजीव कोशले,राखी नेताम मासूम कोशले,रंजीता घृतलहरे,शैली लहरे स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं,नव निहाल छोटे-छोटे बच्चे,माताएं बहने,युवा साथी,पुलिस स्टाफ,स्वास्थ्य स्टाफ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।



