Home Blog भानुप्रतापपुर में आज से निःशुल्क कोचिंग का शुभारम्भ

भानुप्रतापपुर में आज से निःशुल्क कोचिंग का शुभारम्भ

0

Free coaching starts from today in Bhanupratappur

जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘मावा मोदोल’

Ro.No - 14097/148

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 दिसम्बर 2024/ जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘मावा मोदोल’ योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी व अन्य संवर्ग के छात्र-छात्राओं के जीवन स्तर को सुधारने एवं शासकीय नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग विकासखंड मुख्यालय भानुप्रतापपुर में प्रारंभ किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से चयन सूची जारी की गई है, जिसमें प्रथम 200 छात्र-छात्राओं के लिए कक्षाएं आज मंगलवार से प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क कोचिंग में चयनित छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा पीएससी, रेलवे, व्यापम व अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा की आवश्यकता को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा मावा मोदोल के तहत निःशुल्क कोचिंग संस्थान की स्थापना की गई है।
उन्होंने जानकारी दी है कि निःशुल्क कोचिंग संस्थान में विषय विशेषज्ञों की व्यवस्था की गई है। कोचिंग संस्थान दो पालियों में संचालित किया जायेगा, जिसमें प्रथम पाली प्रातः 08 बजे से 09 बजे तक भूगोल, 09 से 10 बजे तक सामान्य अध्ययन छत्तीसगढ़, 10 से 11 राजनीति, 11 से 12 बजे तक मैथ्स एवं रिजनिंग की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। प्रथम पाली में भानुप्रतापपुर मुख्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु आरक्षित रखा गया है। द्वितीय पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक विकासखंड दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा, पखांजूर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया गया है। प्रत्येक बैच में एक-एक घण्टे की विषयवार कक्षाएं संचालित किया होंगी। फैकल्टी में भूगोल, राजनीति, गणित रिजनिंग, छग सामान्य ज्ञान, के विषय विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा रही हैं जो कोरबा, भिलाई, बिलासपुर के संस्थानों में सेवाएं दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here