A grand procession was taken out by the Satnami Ekta Manch in Masturi city on the 268th birth anniversary of Saint Guru Ghasidas Ji.
मस्तूरी में संत गुरु घासीदास बाबा की 268 वी जयंती पर बुधवार को मस्तूरी शहर में भव्य शोभायात्रा सतनामी एकता मंच के द्वारा निकाली गई ।श्वेत ध्वजा लेकर समाजजन बाबा के जयकारे लगाते रहे बुधवार को दोपहर 2 बजे शोभा यात्रा गुरु बालक दास मेला परिसर (गोपियां तालाब ) मस्तूरी से गुरु पर्व पर झांकी के साथ शोभायात्रा निकली। जो मस्तूरी शहर के सत्कार भवन, के पास पहुंचने पर प्रकाश अवस्थी संतोष शुक्ला सुबोध लहरे पवन श्रीवास राम मौर्य रवि सिंह डालू अग्रवाल, राजेश सोनी, दिनेश सराफ, राहुल यादव मोनू यादव प्रभात अवस्थी सौरभ शुक्ला छेदी श्रीवास डब्बू खान, विक्की राठौर, हेमंत गुप्ता , ने पुष्पमाला आतिशबाजी से अभूतपूर्व स्वागत किया यह शोभायात्रा अमरनाथ चौक ,बस स्टैंड किरारी बस्ती होकर मस्तूरी तहसील परिसर स्थित जय स्तंभ में ध्वजारोहण के पश्चात पुनः शोभा यात्रा मेला परिसर में ध्वजारोहण कर एक दूसरे को बधाई देते रहे। वाहन को आकर्षक ढंग से सजाकर जैतखाम की झांकी सजाई गई थी।
आगे-आगे हाथों में श्वेत ध्वजा लेकर समाज के बच्चे, बड़े चल रहे थे। पीछे महिलाओं की टोली थी। शोभायात्रा में धूमाल पंथी नृत्य की भव्यता देखते ही बन रही थी। समाज के लोगों ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास का संदेश हमेशा सामाजिक समरसता और समानता का था।
हमें उनके आदर्शों का पालन कर समाज में भेदभाव को समाप्त करना चाहिए। शोभायात्रा में समाज प्रमुख समेत बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे।




