Police of Charama police station recovered the minor kidnapped girl from Gujarat
थाना चारामा , जिला -उत्तर बस्तर कांकेर (छ0ग0)
दिनांक- 18.12.2024
आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर किया था दुष्कर्म
थाना चारामा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार।
मामले में दिनांक 04.12.24 को प्रार्थी द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसक नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कही चली गयी है जिसका आस पडोस, रिस्तेदारों में पता किया जिसका कोई पता नही चला कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 169/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामला नाबालिग बालिका के अपहरण से संबधित होने से मामले की गंभीरता के देखते हुए श्रीमान वरिष्ट पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के. ऐलिसेला (भा.पु.से.)के निर्देशन में,श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा (रा.पु.से.)के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में नाबालिग अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का सघन पता तलाश प्रारंभ किया गया। इस दौरान अपहृता का गुजरात में होना ज्ञात हुआ। जो पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देशन पर पुलिस टीम गुजरात रवाना किया गया था। जहाँ नाबालिक अपहृता एवं संदेही का पता तलाश कर ग्राम घटिला थाना मालिया जिला मोरबी गुजरात से नाबालिग बालिका को विजय देहदिया पिता वसना देहदिया उम्र 18 साल निवासी छोटेउती , थाना उदयगढ जिला अली राजपुर म0प्र0के कब्जे से बरामद कर दस्तयाब किया गया। एवं संदेही को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि पीड़िता का लगभग 01 साल से आरोपी से सोशल मिडिया के माध्यम से परिचय हुआ था जिससे कभी कभी बातचीत होता था। कुछ दिनों बाद आरोपी बोला कि वह पीड़िता को पसंद करता एवं शादी करूंगा बोल कर अपने साथ ग्राम घटिला थाना मालिया जिला मोरबी गुजरात में ले जाकर अपने साथ रखा और पीड़िता को नाबालिग जानते हुए उसके मना करने के बावजूद भी शादी का झांसे देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। प्राप्त साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में प्रकरण में अपराध धारा 64,65(2)(ड), बीएनएस 4,6 पाॅक्सो एक्ट जोडा गया है।
विवेचना के दौरान आरोपी विजय देहदिया पिता वसना देहदिया निवासी छोटेउती , थाना उदयगढ जिला अली राजपुर म0प्र0को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर विजय देहदिया द्वारा अपराध धारा का घटित करना स्वीकार करने पर दिनांक 17.12.24 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चारामा निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी,उप निरीक्षक प्रेमशंकर ठाकुर सउनि भकेश पटेल ,म0प्र0आर सुमति गोटी,आर0 मंगलेश्वर वटटी, आर0 बलराम सिन्हा ,सायबार सेल कांकेर निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवधिया, प्र0आर0 मनीराम भोई , आर0 षैलेन्द्र साहू का विषेश योगदान रहा है।
नाम आरोपी:-
01. विजय देहदिया पिता वसना देहदिया उम्र 18 साल निवासी छोटेउती ,थाना उदयगढ जिला अली राजपुर म0प्र0



