Home Blog *डीएवी मुख्यमत्री पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का हुआ आयोजन*

*डीएवी मुख्यमत्री पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का हुआ आयोजन*

0

*Christmas celebration held at DAV Mukhyamantri Public School*

मस्तूरी। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा वेद मस्तुरी में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ क्रिसमस का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में क्रिसमस की खुशियों और उत्साह का माहौल था। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के द्वारा किया गया
छात्र-छात्राओं ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देने वाली सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया । इसके अलावा आर्ट एंड क्राफ्ट , फैंसी ड्रेस आदि मनाया गया। सांता क्लॉज के आगमन ने बच्चों में विशेष उत्साह भर दिया, और उन्होंने बच्चों को उपहार भी वितरित किए।

Ro.No - 13672/156

प्रधानाचार्य श्वेता श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, शांति और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी को प्रभु यीशु के बताए सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here