Home Blog महतारी वन्दन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर-रेणुका सिंह

महतारी वन्दन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर-रेणुका सिंह

0

Women are becoming self-reliant through Mahtari Vandan Yojana- Renuka Singh

MCB/सोमवार को भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह जनकपुर में आयोजित महतारी वन्दन योजना के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंची थी, जंहा उन्होंने महतारी वन्दन योजना के हितग्राहियों को को संबोधित करते हुए कहा कि किस तरह हमारी सरकार नें जो वादा चुनाव से पहले किया उसे पूरा कर रही है। प्रदेश के लगभग70लाख महिलाओं के खाते में महतारी वन्दन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये सरकार डाल रही है जिससे महिलाएं अपने इच्छानुसार खर्च कर रही हैं, साथ ही महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी विष्णुदेव साय की सरकार महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए महिलाओं के व्यवसाय के लिए 25 हजार की ऋण योजना भी ला रही है। जिससे आप अपने आप को और मजबूत बना सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में विधायक नें महतारी वन्दन की हितग्राहियों सहित सभा में उपस्थित सभी को बालविवाह के खिलाफ सपथ दिलाई।

Ro.No - 13672/156

विधायक T-20 क्रिकेट कप का हुआ सुभारम्भ

जनकपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी विधायक T-20क्रिकेट कप प्रतियोगिता हो रहा है, जिसका उद्घाटन क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह के करकमलों से हुआ।
यह क्रिकेट टूर्नामेंट लगभग 15 दिनों तक चलता है जिसमें कई टीमें हिस्सा लेतीं हैं छत्तीसगढ़ राज्य सहित पड़ोसी राज्य की क्रिकेट टीमें भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेनें पहुँचती हैं।इस टूर्नामेंट में प्रथम आनें वाली टीम को 150000(डेढ़ लाख)रुपये तो वंही दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 100000(एक लाख) का नगद पुरस्कार की घोषणा है।

खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है -रेणुका सिंह

मुख्य अतिथि विधायक रेणुका सिंह नें इस क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि खेल चाहे कोई भी जीवन में बहुत जरूरी है। खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है और अनुसाशन व्यक्ति को आगे बढऩे और सफलता पाने के लिए प्रेरित करता है। अनुशासित जीवन के बिना हम अपने लक्ष्यों की दिशा में काम नहीं कर सकते हैं ।

रेस्ट हाउस में क्षेत्र की जनता से मिली विधायक उनकी समस्याओं से हुई अवगत,अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

विधायक रेणुका सिंह रेस्ट हाउस जनकपुर में स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की जनता से मिलीं जंहा उन्होंने सभी की बात सुनी व समस्याओं से अवगत हुईं उसके बाद उन्होंने जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मौके पर पुलिस विभाग, वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here