35 applications were received in the Collector’s public hearing
संबंधित विभाग को निराकरण करने के दिए निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर 24 दिसम्बर 2024/ जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया। कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री बीएस उइके और श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आज प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने, आवासीय पट्टा में नाम हस्तांतरण करने, अतिक्रमण हटाने, सड़क डामरीकरण करने, अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने, तुमसनार के उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने, श्रीराम फायनेंस कंपनी से वापस राशि दिलाने, नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र जारी करने, बांसकुण्ड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण आदि से संबंधित आवेदन जिले के आवेदकों से प्राप्त हुए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवीन आवास स्वीकृत करने, अवैध कब्जा हटाने, पेंशन एवं अन्य शिकायतों से संबंधित आवेदन आज कलेक्टर जनदर्शन के दौरान प्राप्त हुए। इस अवसर पर डीएफओ श्री डी.पी. साहू, श्री हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.उईके एवं श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे सहित जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।



