Home छत्तीसगढ़ पुटपुरा से बनारी तक गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

पुटपुरा से बनारी तक गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

0

 

कान्हा तिवारी
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पुटपुरा से बनारी तक गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लंबे समय के बाद पुटपुरा बनारी सड़क का पुर्ननिर्माण किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में अच्छी सड़क पर चलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा निम्नस्तरीय निर्माण को देखते हुए ग्रामीण इसकी शिकायत लेकर संबंधित इंजीनियर को ढूंढ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क से डामर और गिट्टी उखड़ने लगी है। वहीं निर्माण स्थल
पर लगने वाले सूचना बोर्ड का कहीं पता नहीं है, जिससे लोगों को सड़क निर्माण लागत, कितना लंबाई कितना चौड़ाई इसका किसी तहर से जानकारी नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी से सांठगाठ कर गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है इस तरह से सड़क बनाया गया है जो कुछ माह ही चल जाए तो बहुत बड़ी बात होगी। एक तो सरकार द्वारा सड़क निर्माण के लिए पैसा कम दिया गया है, फिर ठेकेदार पैसा बचाने के चक्कर में गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर अधिकारियों की अनुपस्थिति के बाद अब जल्द ही इसकी शिकायत ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों करने की बात कही है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here