Participated in the two-day Guru Parv Jayanti program of Sahodra Mata at Village Panchayat Kutela Dham – Masturi MLA Lahariya
मस्तूरी।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-पंचायत कुटेला में सहोद्रा माता के पवित्र स्थान पर दो दिवसीय गुरु पर्व दर्शन जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जिसमें इस आयोजन में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासी एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किए। माननीय विधायक ने ग्राम कुटेला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 12 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा भी की। जिसमें इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी, एवं क्षेत्र के कांग्रेस जनप्रतिनिधि गण एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी गण एवं ग्रामीण जन भारी संख्या में समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Ro.No - 13672/156




