The date of reservation process for three-tier Panchayat elections has been postponed
जिला जनसम्पर्क कार्यालय जिला उत्तर बस्तर, कांकेर
Ro.No - 13672/156
उत्तर बस्तर कांकेर 27 दिसम्बर 2024/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की कार्यवाही किए जाने हेतु पूर्व में सूचना जारी की गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रायपुर द्वारा पूर्व में जारी समय-सारणी को संशोधित कर नवीन समय-सारणी जारी की गई है। उक्त नवीन समय-सारणी के अनुसार आरक्षण की कार्यवाही की सूचना पृथक से प्रकाशित की जाएगी।



