Police station Charama police arrested a motorcycle thief,
थाना चारामा , जिला -उत्तर बस्तर कांकेर (छ0ग0)
दिनांक- 28.12.2024
मामले में दिनांक 10.09.2023 को प्रार्थी रामकिषोर देवांगन पिता जगतराम देवागन निवासी नाकापारा चारामा थाना चारामा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.09.2023 को शाम को अपनी मोटर सायकल को सिंग कृषि फार्म कर्मा भवन के सामने मेनरोड जैसाकर्रा के पास खड़ी कर मकान के अंदर काम से गया था कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो मोटर सायकल वहाॅ पर नही खड़ा नही था वाहन मोटर सायकल हीरो होण्डा सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 05 N 3439 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि लिखित रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 180/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।
मामले की गंभीरता के देखते हुए श्रीमान वरिष्ट पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के. ऐलिसेला (भा.पु.से.)के निर्देषन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा (रा.पु.से.)के मार्गदर्षन में श्रीमान थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में अपराध क्रमांक 180/2023 धारा 379 भादवि के अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मोटर सायकल का लगातार पता तलाश किया जा रहा था संदेही रामस्वरूप नेताम पिता स्व राजकुमार नेताम उम्र 37 साल निवासी बेवरती थाना कांकेर जिला कांकेर (छ0ग0) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को चोरी करना कबूल कर चोरी गये मोटर सायकल को बरामद कराया । प्रकरण के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चारामा निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, सउनि प्रदीप यादव ,आर0 जितेन्द्र नाग मंगलेश्वर वटटी , बलराम सिन्हा विशेष योगदान रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
रामस्वरूप नेताम पिता स्व राजकुमार नेताम उम्र 37 साल निवासी बेवरती थाना कांकेर जिला कांकेर (छ0ग0)



