State level volleyball competition was inaugurated today under the aegis of New Volleyball Masturi
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी।न्यू वॉलीबॉल क्लब मस्तूरी के तत्वावधान में शनि वार 28 दिसंबर को राज्यस्तरीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शासकीय बालक हाई स्कूल मस्तूरी के प्रांगण में शुभारंभ हुआ।
यह प्रतियोगिता आठवें वर्ष पर लगातार हो रही है जिसे लेकर लोगों में भारी उत्सुकता थी।प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए राघवेंद्र सिंह चंदेल के द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 10हजार, रामकिशन राठौर के द्वारा तृतीय पुरस्कार 5हजार, स्वर्गीय दुर्गा सहाय अवस्थीके स्मृति में, चतुर्थ पुरस्कार2500 संतोष शुक्ला नंदिनी लोकल सप्लायर के द्वारा प्रदत किया जाएगा। आकर्षक इनाम के रूप में बेस्ट ब्लास्ट बेस्ट स्पेसर, बेस्ट बूस्टर बेस्ट डिफेंडर को समिति द्वारा शील्ड प्रदान किया जाएगा।
उद्घाटन के समय वरिष्ठ नागरिक रामानुज श्रीवास, नारायण राठौर, डालू अग्रवाल, देवेंद्र कृष्णन, रामगोपाल राठौर, दिलीप यादव, भगवती शुक्ला, दामोदर कांत, छोटू शुक्ला, तथा आयोजनकर्ता क्लब के अध्यक्ष मोनू सोनू राठौर उपाध्यक्ष मनीष अवस्थी सचिव सनी राठौर, सह सचिव राघव शुक्ला कोषाध्यक्ष मनीष सोनड्रे, अबे मैथ्यू, रामू प्रजापति,दीपू बंगाली, राजा मानिकपुरी, कान्हा गुप्ता, विनोद यादव,मधुर प्रजापति,राहुल प्रजापति,अभय निर्णेजक,ओम राठौर, गौकरण श्रीवास,योगेश प्रजापति,विजय यादव,संजय श्रीवास,ओमी राठौर,धर्मेंद्र गुप्ता,गज्जू निर्णेजक,आशीष सोने,नागेश हुकुम,जगदीश, गजानंद विश्वकर्मा,कान्हा राठौर,छोटू गुप्ता, दीपक श्रीवास,रवि गुप्ता,अविनाश निलेश तथा क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।



