Home Blog अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा, की इकाई अघोर आश्रम-घोघरी रोड डभरा के...

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा, की इकाई अघोर आश्रम-घोघरी रोड डभरा के तत्वाधान में एक दशक जारी है पीड़ित मानव मानव सेवा

0

Aghor Guru Peeth Trust Banora, a unit of Aghor Ashram-Ghoghri Road, Dabhra has been serving the suffering humanity for a decade

नव वर्ष में 05 जनवरी को डभरा में 14 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Ro.No - 13672/156

भव्य पंडाल में पचास विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम करेगी हजारों मरीजों का निःशुल्क इलाज

शिविर में मरीजों के लिए निः शुल्क पैथालोजी जांच के साथ निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध

रायगढ़ : पीड़ित मानव की सेवा ही माधव की सेवा है गीता के आध्यात्मिक सूत्र का अनुशरण करने वाली मानव सेवी संस्था अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा रायगढ़ की इकाई जिला शक्ति के डभरा में घोघरी रोड स्थित अघोर आश्रम के तत्वाधान में नव वर्ष 05 जनवरी रविवार को 14 वे निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। शिविर के लिए भव्य पांडाल तैयार किया जा रहा है जहां पचास से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आस पास ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों मरीजों का इलाज करेगी।

बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के जरिए तीन दशक से ग्रामीण अंचल में मानव सेवी गतिविधियां निरंतर जारी है। जिसके तहत मरीजों के रोगों की जांच एवं निःशुल्क दवा का वितरण किया जाता है। शिविर में पृथक पृथक रोगों से सबंधित चिकिसको के लिए पृथक पृथक कक्ष तैयार किए जा रहे है। शिविर में आने वाले महिला पुरुष मरीजों का पृथक पृथक कतार में पंजीयन किया जाएगा उसके बाद सबंधित रोगों के चिकित्सक के पास पंजीकृत मरीज को भेजा जाएगा। बेहतर ईलाज हेतु आवश्यकता पड़ने पर मरीजों की रक्त संबंधी जांच हेतु पैथालोजी की सुविधा भी निःशुल्क मुहैया कराई गई है। पैथोलॉजी रिर्पोट के आधार पर मरीजों का बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। रोगों के निदान हेतु चिकित्सकों के परामर्श से लिखी गई दवाईयों का निःशुल्क वितरण मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसियेशन के सदस्यों के द्वारा किया जायेगा। आस पास के गांवों में पंपलेट का वितरण कर शिविर का प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे मरीजों को शिविर के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। शिविर में आने वाले मरीजों का प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक पंजीयन होगा उनकी जांच प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।

शिविर में उपलब्ध रहने वाले चिकित्सक

विशाल स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क सेवा देने वाले चिकित्सको में रायगढ़ के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा,डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ.मनीष बेरीवाल एवं नैला जांजगीर से डॉ.यू.सी. शर्मा , खरसिया से डॉ.जी.एन. तिवारी, रायगढ़ से डॉ. जितेन्द्र कुमार नायक, रायगढ़ से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी, डॉ. प्रेमा षड़ंगी( खरसिया), डॉ. मधु दुबे,डॉ.मालती राजवंशी,डॉ. विभा हरिप्रिया, डॉ. टी के साहू, डॉ. मेनका पटेल,जिंदल से डॉ. भारती भोय, डॉ. स्वाती मिश्रा, जांजगीर से डॉ. आकांक्षा चौहान,रायगढ़ से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.के.एन. पटेल,डॉ. संजीव गोयल,डॉ. विनोद नायक,खरसिया से डॉ.डी.पी. पटेल रायगढ़ से एलर्जी, दमा टी. बी. रोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश पटेल,जिंदल से डॉ. मनदीप सिंह टुटेजा, रायपुर से मुख एवं थायराईड रोग विशेषज्ञ डॉ. यश चड्डा (सर्जन) रायगढ़ से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के गुप्ता,

डॉ. अहर्निश अग्रवाल, डॉ. वरुण गोयल, जांजगीर से डॉ. प्रफुल्ल चौहान, रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल अग्रवाल स्पिन सर्जन रायपुर,

रायगढ़ सर्जन डॉ. नितीश नायक, रायगढ़ से जनरल सर्जन डॉ. अनील हरिप्रिया,डॉ. राजू पटेल, डॉ. कमलेश नायक,रायगढ़ से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल,डॉ.कांति डेम्ब्रा, रायगढ़ से कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जया साहू,डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. नीलम नायक, रायगढ़ से चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ पीयूष अग्रवाल,डा. राकेश पटेल

रायगढ़ से जनरल फिजिशियन डॉ.एस.के.गुप्ता, डॉ. अभिषेक अग्रवाल,डभरा से डॉ. हेमन्त साहू, डॉ. मनोज डनसेना, रायगढ़ से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. आनन्द, डॉ. राहुल अग्रवाल, प्रयागराज से डॉ. अमृत लाल पटेल, डॉ. राहुल यादव, डॉ. के. एस. मिश्रा, रायगढ़ से डॉ. अंकित अवस्थी, रायगढ़ से फिजियोथेरेपिष्ट डॉ. गौतम शर्मा , रेडियोलाजिस्ट डॉ. सोनल अग्रवाल रायपुर, रायगढ़ से पैथोलॉजिस्ट डॉ. रीना नायक मौजूद रहेगी ।
शिविर में रायगढ़ से सिटी पैथोलैब खरसिया से धनवन्तरी पैथोलैब खरसिया,डभरा से श्री पैथालेब की पैथोलोजी सुविधाएं मौजूद रहेगी ।जिनमे ईसीजी,एक्स-रे, डेंटल एक्सरे , रेडियो वीडियो ग्राफ़ी रायगढ़ डेंटल केयर, रेसपेरेटरी टेस्ट निरुज चेस्ट क्लीनीक रायगढ़,बोनडेन्सीटी टेस्ट,न्यूरोपैथी टेस्ट की सुविधाएं मौजूद रहेगी। शिविर के संबध में अधिकृत मोबाइल नंबर 9425542926,9303280153,9981358529,8458884048 के जरिए जानकारी हासिल की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here