Home Blog कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर बैठक लेकर सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों...

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर बैठक लेकर सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों के समस्याओं का कराया समाधान

0

On the instructions of Collector Kartikeya Goyal, the Assistant Labor Commissioner held a meeting and resolved the problems of the workers

चंद्रहासिनी इस्पात के श्रमिक प्रकरण का हुआ तत्काल समाधान

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ / चंद्रहासिनी इस्पात के लगभग 20 श्रमिक कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के पास दिसंबर माह की बकाया मजदूरी की माँग हेतु आवेदन देने पहुँचे थे। आवेदन पर तत्काल कार्यवाही हेतु कलेक्टर गोयल ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया। जिसके परिपालन में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय रायगढ़ में संस्थान के प्रतिनिधि, ठेकेदार और श्रमिकों की त्रिपक्षीय बैठक उसी दिन आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों के मांग अनुरूप दिसम्बर माह का बकाया वेतन ठेकेदार के बिल प्रस्तुत करने उपरांत संस्थान को 2 दिवस में भुगतान करने निर्देशित किया गया। साथ ही श्रमिकों को बकाया राशि प्राप्ति उपरांत अपनी मर्जी अनुरूप चंद्रहासनी इस्पात या अन्य संस्थान में कार्य करने की छूट होने की जानकारी दी गई। रायगढ़ एक औद्योगिक जिला होने के कारण जिले में अन्य जिलों व राज्यों के श्रमिक कार्य करने आते है जिनको न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत भुगतान सुनिश्चित करते हुए वेतन भुगतान अधिनियम 1936 के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में भुगतान करने हेतु श्रम विभाग समस्त संस्थान प्रमुखों को कहा गया है, अन्यथा विभिन्न श्रम अधिनियमों के तहत जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here