उत्तर बस्तर कांकेर 01 जनवरी 2025/ कांकेर एवं गोविन्दपुर की वार्षिक मेला-मड़ई मेंं शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 02 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत की गई है। ज्ञात हो कि आगामी 05 से 08 जनवरी तक कांकेर एवं 10 से 12 जनवरी तक गोविन्दपुर का वार्षिक मेला आयोजित होना निर्धारित किया गया है।



