Home Blog हवलदार मुकेश कुमार जैन का स्वागत,सम्मान किया गया

हवलदार मुकेश कुमार जैन का स्वागत,सम्मान किया गया

0

 

कांकेर । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा 3 जनवरी को ग्राम माकड़ी निवासी हवलदार मुकेश कुमार जैन सेना में आर्मी सप्लाई कोर से अपनी 22 वर्ष सेवा से सेवानिवृत्ति के पश्चात सकुशल वापस आने पर नए बस स्टैंड कांकेर में उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया । उसके पश्चात नए बस स्टैंड कांकेर से डीजे, बाइक रैली के साथ उनके गृह ग्राम माकड़ी तक उनको सम्मान के साथ ले जाया गया । इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी गण और अन्य सदस्य, पुलिस प्रशासन, ग्रामवासी एवं उनके परिवारजन शामिल रहे । इस भव्य यात्रा के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा भारत माता की जय घोष और वंदे मातरम की गुंजन के साथ कांकेर शहर में सम्मान यात्रा निकाली गई । यहां पर आने जाने वाले सभी आम नागरिकों ने भी हवलदार मुकेश कुमार जैन को सम्मान दिया । यह सम्मान यात्रा बहुत ही सराहनीय और अविस्मरणीय रही ।…

Ro.No - 14097/148

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here