Burning questions on road construction agencies, preparations for sit-in protest
पुसौर / जिस युग में हम जी रहे है जिस तरह से तकनीकी अख्तियार हो चुके है इस बीच बैलगाडी के तर्ज पर रोड निर्माण कार्य होने से लोग परेषान है और उनके जेहन तरह तरह के सवाल सुलग रहे हेैं। पडिगांव से पुसौर तक रोड बनाने के लिये जिस गति से रोड को उखाडा गया और उखाडने के बाद से बाद से अब तक जो समय लग चुका है यह लगभग 2 महिने हो चुके हैं इन दो महिनों में आवागमन में हो रहे परेषानी के साथ ही रोड किनारे किनारे के व्यवसायियों को जो तकलीफ झेलनी पड रही है उसकी भरपाई षायद रोड पुरा हो जाने के बाद भी नहीं हो पायेगी। आये दिन देखने को मिलता है और लोगों का यह दावा भी रहा है कि इतनी दुरी का रोड दो हप्ते में ही बन सकता है चूंकि तकनीकी और व्यवस्था आज कल निर्माण एजेन्सियों के पास जो है। इन दिनों छिछोर उमरिया से बडेभंडार तक के रोड को भी उखाडा गया है वहीं पुसौर का रोड तो उखडा हुआ तो है ही। इस बीच पुसौर क्षेत्र में जो भी आ रहा है वह धुल से सन जा रहा है जिसमें कपडे खराब होने के साथ साथ व्यक्ति धुल इतना खा रहा है कि स्वास्थ्य खराब होगा ही। निर्माण ऐजेन्सी पुसौर में कभी कभी मन लगता है तो पानी डाल देता है तो कुछ समय ठीक रहता है उसके बाद फिर से धुल के गुब्बारे षुरू हो जाते हैं वहीं बडेभंडार साईड में तो पानी भी नहीं डाला जा रहा है। षासन तो रोड निर्माण एजेन्सियों को पैसा देगा ही, इसमें समय भी तय है इसके बावजुद भी इतनी मनमानी और कार्य में प्रगति देने में इतनी मनमानी समझ से परे हैं जबकि प्रदेष में इन दिनों सुषासन के दुहाई दी जा रही है। ज्ञात हो कि बिते सरकार के बीच महानदी पुल के एप्रोच रोड निर्माण के लिये तात्कालीन अपोजिषन के लोगों के साथ ही आम जनता ने पडिगांव के पास धरना प्रदर्षन किया था जिसमें प्रषासन के लोगों के लिखित आष्वासन पर धरना टला और उसका निर्माण हुआ। क्या इसी तरह की प्रतिक्षा में रोड निर्माण ऐजेसिया मनमानी पर उतर आये हैं? जिसे षायद षिर्शस्थ लोगों का आषीर्वाद कहा जाये तो षायद अतिषयोक्ति नहीं होगी। सुत्रों के मुताविक रोड निर्माण हो रहे उक्त लेट लतीफी और रोड के उखडने से उड रहे धुल व आवागमन में हो रहे परेषानी से निजात दिलाने जिला पंचायत सदस्य आकाष मिश्रा, कांग्रेस सेवादल के टीम सहित अन्य लोगों द्वारा धरना प्रदर्षन करते हुये ज्ञापन देने की तैयारी में है। उक्ताषय पर प्रदेष कांग्रेस सचिव व जिला पंचायत सदस्य आकाष मिश्रा ने कहा कि षासन किसी का भी हो जनहित के कार्यो में हो रही लापरवाही किसी भी स्थिति में उचित नहीं हैं हमारी टीम इसके लिये आने वाले समय में मुखर होगी।



