Newly posted Block Education Officer Y.R. Sidar held a meeting with all the principals and coordinators of Block Lalunga and gave instructions to tighten education
सतीश शुक्ला लैलूंगा
लैलूंगा, दिनांक 04.01.2025 को नव पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री एस. आर. सिदार जी द्वारा विकास खंड लैलूंगा के समस्त प्राचार्यों एवं शैक्षिक समन्वयकों का शिक्षा में कसावट लाने हेतु विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई जिसकी बिन्दू निम्नानुसार रही –
1 अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की जानकारी पालकों को देना
2 कक्षा 05, 08, 10 एवं 12 के प्री बोर्ड परीक्षा की जानकारी देना
3 अपार आईडी में आवश्यक सुधार हेतु पालकों को जानकारी देना
4 कक्षा पांचवी और आठवीं के एकीकृत परीक्षा की जानकारी के संबंध में प्रमाण पत्र प्राप्त करना
5 परीक्षा पर चर्चा की जानकारी देकर ऑनलाइन एंट्री करना
6 पालकों को घर में पुस्तक एवं पेपर पढ़ने हेतु बच्चों को प्रेरित करना
7 बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट के वाहन के साथ स्कूल ना भेजने के संबंध में चर्चा
8 साला परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने के संबंध में चर्चा
9 बच्चों को कम से कम स्मार्टफोन उपयोग करने के संबंध में चर्चा
10 अन्य शैक्षिक गतिविधियों के विकास पर चर्चा
11 सभी शिक्षकों को समय परशाला में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराना।
12 प्रयास, नवोदय, राष्ट्रीय साधन सह प्रवीन्य छात्रवृति की प्रतिदिन क्लास लेना एवं शत प्रतिशत पात्र बच्चों का फॉर्म भरना।
13 5 वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं प्री बोर्ड परीक्षा की निष्ठा पूर्वक शिक्षक तैयारी काराएँ।
14 अनाधिकृत व्यक्ति को शाला में प्रवेश न देना।
15 शाला अनुदान की राशि समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय की लिमिट जारी की गई है उसे अविलम्ब नियमानुसार खर्च करें।
आज के बैठक में विकास खंड लैलूंगा के समस्त प्राचार्य, विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री अरविन्द राजपूत एवं शैक्षिक समन्वयकों ने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया एवं कंधे से कन्धा मिला कर गरीब एवं आभावहीन बच्चों को पूर्ण रुप से सेवा करने को कहा।



