Home Blog बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा मारे गए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि,

बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा मारे गए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि,

0

Tribute paid to soldiers killed by Naxalites in Bijapur district,

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
MCB/विगत 6जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा डीआरजी के जवानों को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया जिसमें सुरक्षा बल के 8 जवानों सहित एक वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

Ro.No - 13672/156

जिसके विरोध में भाजपा हसदेव मंडल ने खोगापानी के राजीव गांधी चौक से कैंडल मार्च निकाला जो शहर के मेन मार्केट होते हुए पुनः राजीव गांधी चौक पहुंचा जहां पर नक्सल हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए हसदेव मंडल की नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में जारी नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली हताश और निराश हैं और इसीलिए वे इस प्रकार की कायरतापूर्ण हमला कर हमारे वीर जवानों को मौत के घाट उतारा है जिसकी हसदेव मंडल घोर निंदा करता है। उन्होंने आगे कहा कि देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में लगातार नक्सली विरोधी अभियान चलाया जा रहा है जिससे 2026 तक छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में नक्सलवाद को खत्म करने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा हसदेव के

पी. मनी, डॉ हरिलाल सिंह, मनीष सिंह, जीतेन्द्र प्रताप सिंह, मोहन मिश्रा,सत्यनारायण विश्वकर्मा, लक्ष्मी यादव, ममता सिंह, मीरा यादव, दुर्योधन सिंह दलवीर सिंह, राकेश सिंह, डाक्टर एम. आर. चौहान, रमेश यादव, गोपाल रावत, लालबहादुर चौधरी, जितेन्द्र यादव,अलिक सिंह,अनीस सिंह, दीपक चौहथा,रामरतन चौधरी, सुरेश चौधरी, सुचित सिंह, भगवान दास, दिलीप सेन, अनिल शर्मा, सतीश केवट, संतोष रंजक,अभिषेक आचार्य, अर्जुन कोल, दीपक साहू, बबन सिंह, मनभरत निर्मलकर, अजय भारती, प्यारेलाल, चंदन सिंह, राजेश प्यासी, मीनू पटेल,अंजू उरमलिया, साधना केवट, मौसमी राय, सुशीला जयसवाल, सुश्री शमा खान, वंदना विश्वकर्मा,सत्यवती गुप्ता, अंजली विश्वकर्मा, बीना वैष्णव गैस बाई, पार्वती सेन,सुनीता यादव सहित नगर के आमजनमानस उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here