Work on Atal campus in Pusaur is going on at a fast pace
पुसौर / छत्तीसगढ़ शासन के आदेश माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व एवं जेण् डीण् सर के मार्गदर्शन के अनुसार नगर क्षेत्र में अटल परिसर का कार्य तेज गति से हो रहा है । छग शासन द्वारा 25 दिसंबर को सभी नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत क्षेत्र में अटल परिसर बनाए जाने के लिए आदेशित किया गया था । इसी तारतम्य में नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिको की गरिमा मय उपस्थिति में अटल परिसर का भूमिपूजन सौहार्द पूर्ण वातावरण में किया गया था । वह कार्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एस के दुबे उपअभियंता दुर्गेश मालाकार के देखरेख पर अटल परिसर का निर्माण पूरे गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है जो कार्य समय सीमा से पूर्व ही पूरा कर ली जाएगी ऐसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है । अटल परिसर का निर्माण की लागत 20 लाख है ।



