72 heads of families got employment under PM Swanidhi Yojana
पुसौर /नगर पंचायत पुसौर के 72 स्ट्रीट वेंडरों को मिला प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत न्यूनतम ब्याज दर के माध्यम से लोन का लाभ मिल रहा है जिसमें स्ट्रीट वेंडरों को 10 हजार 20 हजार एवं 50 हजार का लोन का लाभ दिया जा रहा है मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री श्याम कुमार दुबे के द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2025 कुछ स्ट्रीट वेंडरो से चर्चा किया गया जिसमें बीरू बारिक ने बताया कि वह गुपचुप का दुकान लगाता है वर्तमान में 10हजार का लोन मिल चुका है उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय इनका व्यापार बंद हो जाने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिससे वह काफी परेशान थे फिर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ इन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ और उस दौरान प्रथम बार 10 हजार का लोन प्राप्त कर इन्होंने अपना गुपचुप का दुकान फिर से लगाना चालू कर दिया जो अब नये ढंग से पुंजि बनाकर तथा परिवार का भरण पोशण कर रहा है जिसके लिए इन्होंने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।



