Home Blog हटरी चैक मे मकर संक्रान्ति पर्व पर बाल भोज

हटरी चैक मे मकर संक्रान्ति पर्व पर बाल भोज

0

Children’s feast on the occasion of Makar Sankranti festival at Hatri Chowk

पुसौर /  नगर पंचायत पुसौर के हटरी चैक में प्रति वर्श मकर संकान्ति के दिन बाल भोज का आयोजन होता रहा है। यह परंपरा कब से चली आ रही है इसकी जानकारी यहां के रहवासीयों की जानकारी में नहीं है। हटरी चैक के रहवासी इसे एक यज्ञ की भांति अत्यंत हर्शोल्लास के साथ पालन करते आ रहे हैं इसी क्रम में बिते मकरसंक्रान्ति पर्व में भी बाल भोज का आयोजन किया गया जिसके लिये आयोजक मंडल ने 2 दिन पुर्व से तैयारी कर ली थी और भोजन प्रसाद बनाने के लिये मंकरसंक्रान्ति के सुबह मकर स्नान करते हुये प्रारंभ कर दिये और ठीक 3 बजे तैयार हो जाने के बाद नगर पंचायत पुसौर के समुचे वार्डो में हांका लगाया गया ताकि सभी बच्चे आ सके। सभी बच्चे आने के बाद सर्वप्रथम बाल नारायण स्वरूप् में उन्हें टीका लगाया गया और उनके सामने भोजन प्रसाद वितरण किया गया। उक्त परंपरा पुसौर के अन्य वार्डो में भी होता हुआ आ रहा है जो कि दुसरे किसी गांव में इस तरह देखने को नहीं मिलता। बडे बुजुर्ग बताते हैं कि यह महनीय बालभोज परंपरा कब से चली आ रही है इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here