Home छत्तीसगढ़ पुसौर तहसील में पीएम आवास का हाल बेहाल

पुसौर तहसील में पीएम आवास का हाल बेहाल

0

पुसौर
एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय पदभार ग्रहण करते ही वादे के मुताविक किसानों को अप्रत्याषित लाभ पहुचाया वहीं माननीय मुख्यमंत्री ने बेघरों को घर देने का संकल्प पुरा करने पीएम आवास मुहैया कराने के लिये प्राथमिक तौर पर घोशणा की है जिससे हितग्राही काफी आषान्वित है बहरहाल पुसौर नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत द्वारा पीएम आवास आबंटन के आंकडों पर गौर करें तो ऐसा नहीं लगता कि लक्ष्य की पूर्ति हो पायेगी। दबी जुबान में लोगों का यह भी मानना है कि जनपद और नगर पंचायत में कांग्रेस की सरकार है अतः केन्द्र सरकार के योजनाओं को लागू करने में लापरवाही बरती जा रही है सूत्रों के मुताविक नगर पंचायत पुसौर में 140 आवेदन लंबित हैं और 55 अप्रारंभ है जिसमें कुछ आवेदनों पर मीन मेक निकालते हुये जबरन रोका गया है। इसी तरह जनपद पंचायत पुसौर के 88 पंचायतों में भी पीएम आवास का हाल बेहाल है उल्लेखनीय है कि 10800 में से 1300 पेंडीग पडे हैं और 350 पीएम आवास स्वीकृति के बाद भी अप्रारंभ है जिस पर जिला प्रषासन भी मौन साधे हुये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here