Home Blog प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रामबाई को मिला पक्का मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रामबाई को मिला पक्का मकान

0

Rambai got a permanent house under the Pradhan Mantri Awas Yojana

कच्चे मकान से होने वाली दिक्कतों से मिला छुटकारा

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को लाभ मिल रहा है। ऐसे ही कांकेर की भण्डारीपारा वार्ड क्रमांक-10 निवासी श्रीमती रामबाई यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। कच्चे मकान से होने वाली कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा मिलने से वह पक्के मकान में परिवार के साथ सुकून से रहते हैं।

श्रीमती रामबाई यादव ने बताया कि वह निराश्रित पेंशनभोगी हैं, जिससे उन्हें 500 रूपए एवं मजदूरी से 4500 रूपए प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलता है। उन्होंने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा एक बच्चे है, अपना और परिवार का जीवन-यापन करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि पूर्व में हम लोग दो रूम के कच्चे मकान में रहते थे, जो हर साल बरसात में मरम्मत कराने के बाद भी पानी टपकता था तथा बारिश में घर ढह जाने का खतरा बना रहता था। उस कच्चे मकान में रहना बहुत ही मुश्किल हो गया था। तब नगरपालिका के प्रधानमंत्री आवास वाले सर्वेयर एवं कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए फार्म भरवाकर मेरा आवास स्वीकृत कराया गया। आवास स्वीकृत होने के बाद मकान निर्माण से लेकर पूर्ण होने तक नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया गया। पक्का मकान बनने के बाद मेरे परिवार की सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा पक्का मकान बन पाएगा। आज उनका पक्का आवास बन गया है और वह बहुत खुश हैं तथा जीवन बहुत अच्छे से चल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here