Nishi Chauhan is a strong contender from ward number 31!
रायगढ़ । राज्य में नगरीय और पंचायती निकायों के चुनाव घोषित होने के साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने अपनी जोर आजमाइश शुरू कर दी है । रायगढ़ नगर पालिक निगम के पार्षद चुनावों पर सारे नगरवासियों की नजर टिकी हुई है । साथ ही पार्षद पद के इच्छुक प्रत्याशियों ने भी राजनीतिक दलों से टिकट के लिए अपनी दावेदारी जताने शुरू कर दी है। रायगढ़ नगर के वार्ड नंबर 31 से भारतीय जनता पार्टी के टिकट के लिए त्रिनिशा चौहान ने अपनी सशक्त दावेदारी पेश की है । वार्ड नंबर 31 में ही नहीं बल्कि पूरे रायगढ़ या यूं कहें कि प्रदेश में चौहान परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं है । त्रिनिशा चौहान उर्फ निशी अपने माता पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए क्षेत्रवासियों में लोकप्रिय हैं । निशी के बड़े भाई सचिन चौहान क्रिकेट के जाने माने खिलाड़ी रहे हैं जो रणजी प्लेयर रहे हैं । वहीं छोटे भाई ऋषभ चौहान भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं में शुमार हैं जिनका राजनीतिक करियर उज्ज्वल बताया जाता है। ऐसे परिवार की सदस्या निशी चौहान की भाजपा से पार्षद पद की दावेदारी से ना केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं बल्कि स्थानीय वासियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि शिष्ट, मधुरभाषी , कर्मठ और जनसेवा के लिए समर्पित निशी चौहान की भाजपा से पार्षद पद की दावेदारी से अन्य दलों के भावी प्रत्याशियों और निर्दलीयों में मायूसी छा गई है। वार्डवासियों का मानना है कि निशी चौहान की भाजपा से जीत सुनिश्चित है और वे भारी मतों से जीत हासिल करने में समर्थ हैं ।




