Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam will be held on January 18, 8480 candidates will appear
निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 जनवरी 2025/ जवाहर नवोदय विद्यालय करप में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जायेगी, जिसमें जिले के सभी विकासखण्डों से 08 हजार 480 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उनके द्वारा तहसील स्तरीय उड़नदस्ता दल के लिए परीक्षा केन्द्र से संबंधित तहसीलदारों को दायित्व सौंपा गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में 28 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक अंतागढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या अंतागढ़, एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतागढ़, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेण्डरी स्कूल नरहरपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला (चारामा) को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार प्रवेश परीक्षा हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयलीबेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेकापसी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांव, आराधना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक भानुप्रतापपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीरागांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानबेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर, सेंट माईकल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर, स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल दुर्गूकोंदल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटकोंदल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डे को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।



