Home Blog कांकेर में वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित पुस्तक और वन्यजीव कैलेंडर 2025 का...

कांकेर में वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित पुस्तक और वन्यजीव कैलेंडर 2025 का विमोचन

0

Book focused on wildlife conservation and Wildlife Calendar 2025 released in Kanker

जिला जनसम्पर्क कार्यालय उत्तर बस्तर कांकेर

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ वन विभाग कांकेर डिवीजन ने तेंदुए और स्लॉथ भालू की जनगणना पर आधारित एक ऐतिहासिक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक वाइल्डलाइफ एसओएस टीम और कांकेर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए गहन अध्ययन का परिणाम है। इस अवसर पर वन्यजीव कैलेंडर 2025 का भी विमोचन किया गया। यह कैलेंडर वन्यजीव संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों का प्रतीक है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा कांकेर के विधायक श्री आशाराम नेताम उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक (CCF) श्री दिलराज प्रभाकर और डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) श्री आलोक बाजपेयी ने भी समारोह में भाग लिया। गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने वन्यजीव संरक्षण और समुदाय की भागीदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

वाइल्डलाइफ कैलेंडर के लिए कांकेर वन विभाग द्वारा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें कांकेर और अन्य शहरों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट तस्वीरों के लिए वन विभाग द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में डॉ. रविकांत दास को प्रथम पुरस्कार, अभिनंदन तिवारी और विकास गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार एवं विशाल त्रेहान, अनिकेत शेखर और मोइज़ अहमद को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. हिमांशु गुप्ता, अंजार नबी, मोइज़ अहमद, राहुल वेलायुधन पी.वी., डॉ. रविकांत दास आदि ने भाग लिया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा ली गई तस्वीरों में से चयनित तस्वीरों को कैलेंडर में शामिल किया गया है। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समुदाय की सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक अनुकरणीय उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here