Action on illegal liquor: Chakradharnagar police raid liquor in village Chuhipali, woman arrested with 10 liters of Mahua liquor
रायगढ़ । अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में आज भी थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा सक्रिय मुखबीरी के तहत मिली सूचना पर ग्राम छुहीपाली में महिला अनिता किसान के घर और बाड़ी में छापेमारी कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम छुहीपाली में अनिता किसान नाम की महिला अपने घर के बाड़ी में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है।
पुलिस टीम मुखबीर द्वारा बताई गई जगह पर पहुंच कर घेराबंदी की और एक महिला को पकड़ा। जब महिला से नाम और पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अनिता किसान, पति लिंगराज किसान, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम छुहीपाली, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ बताया।
तलाशी के दौरान महिला के पास से 10 लीटर क्षमता वाली एक प्लास्टिक जरीकन में 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2000/- रुपये बताई जा रही है। यह शराब बिक्री करने के उद्देश्य से रखी गई थी। मौके पर आरोपिया से अवैध शराब बरामद कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपिया के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, संतोष कुर्रे और आरक्षक रंजित भगत शामिल थे।



