Home Blog मानसिक अशांति को दूर करता है ध्यान – मिथलेश सिन्हा

मानसिक अशांति को दूर करता है ध्यान – मिथलेश सिन्हा

0

Meditation removes mental unrest – Mithlesh Sinha

छुरा – सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित साप्ताहिक योग शिविर में योगाचार्य मिथलेश कुमार सिन्हा द्वारा छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया जाता है एवं योग की बारीकियों को बताया जाता है। इसी कड़ी में बच्चों को ध्यान का अभ्यास कराते हुए योगाचार्य मिथलेश सिन्हा ने कहा कि ध्यान से विद्यार्थियों का छुपा हुआ स्वभाव बाहर आता है, ये स्वभाव बहुत ही शुद्ध और सुंदर होता है और खुशी लाता है। इस वातावरण में बच्चे बहुत ही शांत और उर्जायुक्त रहते हैं। ऐसे वातावरण में बच्चे आराम शांति और उर्जावान महसूस करते हैं।ध्यान बेचैन बच्चे को दिशा देता है, लापरवाह बच्चे को संवेदनशीलता देता है, घबराहट को शांत करता है, और बच्चों में उग्रता को नरम करता है। इसलिए माता पिता को स्वाभाविक रूप से अपने बच्चे खासकर किशोर, जो कि स्वभाव से ही बेचैन और मनमौजी होते हैं, उन के लिए इस साधारण तरीके का लाभ लेना चाहिए । योगाचार्य मिथलेश द्वारा प्रत्येक शनिवार को योग, सूर्य नमस्कार,ध्यान,योग नृत्य आदि का अभ्यास कराया जाता है जो कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है। संस्था के प्राचार्य संतोष वर्मा ने बताया कि विद्या भारती के मुख्य पांच पाठ्यक्रमों में योग शिक्षा की अहम भूमिका है, योगाभ्यास कराने हेतु उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से योगाचार्य का धन्यवाद किया।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here