Home Blog लेखापाल भर्ती हेतु मेरिट सूची जारी

लेखापाल भर्ती हेतु मेरिट सूची जारी

0

Merit list released for accountant recruitment

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जनवरी 2025/ समग्र शिक्षा अंतर्गत विकासखण्ड दुर्गूकोंदल, कांकेर, कोयलीबेड़ा एवं नरहरपुर मे ंसंचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस 200 सीटर कन्या आवासीय विद्यालयों में रिक्त लेखापाल (निश्चित मानदेय के आधार) पर भर्ती हेतु महिला अभ्यर्थियों से 23 दिसम्बर 2024 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण उपरांत उसकी निराकरण सूची एवं पात्र अभ्यर्थियां की मेरिट सूची जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कांकेर के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। इसके अलावा जिले की विभागीय वेबसाइट kanker.gov.in पर भी अवलोकन किया जा सकता है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here