Home Blog रानी ने अपनी मेनहत से बनाई पहचान-प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक है...

रानी ने अपनी मेनहत से बनाई पहचान-प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक है उनकी धमक

0

Rani made her identity with her hard work- her reputation is from state to national level

महिला संगठन में सर्वाधिक सदस्यों की संख्या और पार्टी में वास्तविक कद बनाती है रानी चौहान को महापौर के लिये प्रबल दावेदार

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष रानी चौहान की प्रबल दावेदारी ने रायगढ़ में अलग ही माहौल बना दिया है महापौर प्रत्याशी के अन्य दावेदार भी रानी को पूछकर दावेदारी कर रहे हैं वही रानी भी बड़े सरल शब्दों में उन्हें कहती है कि टिकट मांगना सबका अधिकार है किंतु पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाएगी समस्त कांग्रेसजनों को उनका ही सपोर्ट करना चाहिए तब पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा सामने आएगी।

कांग्रेस पार्टी में गजब का माहौल बन चुका है सभी जानते है रानी का कद आज पार्टी में जितना मजबूत है किसी और का नही,अन्य प्रकोष्ठ के कार्यक्रम भी रानी के महिला समूह बिना निरर्थक रहता है, रानी भी अपने टीम के साथ शामिल होकर यह साबित कर चुकी है कि वह किसी गुट का शिकार नही हुई,महिलाओं के हक के लिये उन्होंने बेबाक बाते पार्टी के सामने रखी,उसकी काबिलियत पर शायद ही किसी कंग्रेसजन को संदेह होगा,आज महापौर पद के लिये जनता की पहली पसंद रानी है विपक्ष भी इनकी लोकप्रियता से वाकिब है इनके सम्बन्ध विपक्ष के लोगो से उतने मधुर है जितना स्वयं के पार्टी के साथ, रानी ने सैकड़ो महिलाओ के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला को कांग्रेस कार्यालय में जाकर महापौर पद हेतु कांग्रेस के टिकट के लिये आवेदन देकर दावेदारी की ,अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आवेदन स्वीकार कर रानी को शुभकामनाएं दी,आगामी 11 जनवरी को नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं जिसके लिये वार्ड पार्षद और महापौर पद के लिये आरक्षण की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है वही महापौर पद हेतु एस सी सीट पर रानी चौहान की प्रबल दावेदारी सामने आई,

वर्तमान में रानी चौहान के साथ और समर्थन में निगम क्षेत्र से पूरे 48 वार्ड से महिलाओं की टीम शामिल है जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है,शहर में इतनी विशाल महिला समूह किसी भी पार्टी या किसी के पास नही है,वही रानी के द्वारा पार्टी हित में दिया गया सेवा कार्य को प्रदेश और केंद्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी देखा है ,रानी के द्वारा पार्टी द्वारा चलाये गए सदस्यता अभियान में सर्वाधिक सदस्य 15000 लोगो को पार्टी में शामिल किया,वहीं महिला सदस्यता अभियान अतर्गत भी 12000 महिलाओं को सदस्य बनाकर कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान की है
हमेशा अपने महिला टीम के साथ पार्टी के कार्यक्रमो में अपनी सर्वाधिक उपस्थिति उनके कद को बढ़ाती है उनके कार्य उनके स्वभाव के कारण रानी के सम्बंध भी पार्टी में उनका स्थान बनाती है वही शहर और ग्रामीण कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा प्रकोष्ठ में उनकी विशेष पूछ परख है क्योंकि उन्होंने सभी प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में अपनी शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है । वर्तमान में कांग्रेस सत्ता में नही है फिर भी रानी वो काबिलियत रखती है कि यदि उन्हें महापौर के लिये टिकट मिलता है तो बराबर का टक्कर देकर विजेता बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here