Home Blog गणतंत्र दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल

गणतंत्र दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल

0

Final rehearsal for Republic Day preparations done

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- गणतंत्र दिवस का अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम मुख्य समारोह स्थल बीजापुर के मिनी स्टेडियम में कलेक्टर संबित मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित हुआ । अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर 11 बजे सम्पन्न हुआ जिसमें सीआरपीएफ, सशस्त्र बल, नगर सेना, जिला बल, बस्तर फाइटर्स सहित एनसीसी, एनएसएस, स्काऊट गाईड के कुल 09 टुकड़ियों ने परेड को सलामी दी । अंतिम रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि का आगमन, मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज फहराने, मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन, गुब्बारा, हर्ष फायर, मार्च पास्ट, शहीद जवानों के परिवारों का सम्मान, परेड कमांडरों के साथ फोटो सेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण सहित सम्पूर्ण गतिविधि की गई। कलेक्टर संबित मिश्रा ने इस दौरान कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन संबंधित अधिकारियों को दिए।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here