Home Blog राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: रायगढ़ में हेलमेट जागरूकता रैली से सड़क सुरक्षा...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: रायगढ़ में हेलमेट जागरूकता रैली से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का संदेश

0

National Road Safety Month: Message of road safety and traffic rules from helmet awareness rally in Raigarh

रायगढ़ । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज, 25 जनवरी 2025 को, जिला मुख्यालय में यातायात पुलिस और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के सदस्यों के साथ हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना था।
रैली में पुसिकर्मियों के साथ सीमेंट कंपनी के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों से विनम्र अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की आदत को अपनाएं। रैली के दौरान यातायात नियमों के महत्व पर भी जोर दिया गया और लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here