Home Blog भाजपा ने घोषित की नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों प्रत्याशियों...

भाजपा ने घोषित की नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों प्रत्याशियों की सूची

0

 

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर के नगर पालिका कांकेर, नगर पंचायत चारामा, अंतागढ़, पखांजुर, भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा प्रदेश भाजपा संगठन व पार्षद पद हेतु प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने की । कांकेर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु अरुण कौशिक व अलबेला पारा वार्ड में उगेश्वरी उइके, उदय नगर में संजीव सोनी, शिव नगर में शकुंतला जैन, माहुरबंद पारा में पदमनी नाग, संजय नगर में सलीम मेमन, जवाहर वार्ड में चित्ररेखा जैन, शीतलापारा में जितेश्वरी भीमगंज, श्रीराम नगर वार्ड में प्रदीप चन्द्रोल, भंडारी पारा में ममता यादव, महादेव वार्ड में बाबा गोस्वामी, मांझा पारा वार्ड में हितेंद्र खटवानी, सुभाष वार्ड में विकास अंभोरे, अन्नपूर्णा पारा में टिकेंद्र ठाकुर, एम जी वार्ड में मीरा सलाम, शांति नगर वार्ड में रमशीला साहू, कंकालिन पारा वार्ड में रितिका यादव, अघन नगर वार्ड में उत्तम यादव, बरदेभाठा में ईश्वर नाग, जनकपुर वार्ड में मंजू सारथी, राजा पारा वार्ड में चेतन यादव को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है ।

Ro.No - 13672/156

इसी तरह भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु निखिल सिंह राठौर, चारामा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु प्यारे लाल देवांगन, अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु राधे लाल नाग व पखांजुर नगर पंचायत हेतू नारायण साहा को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here