Home Blog पुसौर में 98 पंच व 6 सरपंच के नामांकन भरे गये ..

पुसौर में 98 पंच व 6 सरपंच के नामांकन भरे गये ..

0

Nominations for 98 Panchs and 6 Sarpanchs were filed in Pusaur.

पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र में पंचायत निर्वाचन विभाग द्वारा बनाये गये 11 जोन में 92 वार्ड हेतु 98 पंच के उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया है इसी कडी में 6 ग्राम पंचायतों में सरपंच के अभ्यर्थीयों ने भी अपना नामांकन प्रस्तुत किया है वहीं बीडीसी पद हेतु कोई नामांकन नहीं भरा गया है। पुसौर क्षेत्र के 89 पंचायतों के पंच सरपंच एवं बीडीसी के उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कराने के लिये 11 जोन बनाये गये हैं जिसमें गोतमा, लारा पडिगांव, सहित कुल 10 जोन जनपद मुख्यालय से बाहर संबंधित ग्राम के पचायत भवन को बनाया गया है जहां उम्मीदवार गण अपना अपना नामांकन दाखिल करा सकते हैं वहीं जनपद मुख्यालय को भी एक जोन बनाया गया है जहां आसपास के पंचायत बाघाडोला आदि के पंचायत के लोग नामांकन का आवेदन ले रहे हैं और जमा भी कर रहे हैं। नामांकन लेने के प्रथम दिनांक को बाघाडोला पंचायत के वार्ड क्रमांक 3 में सुरेखा चैहान ने अपना नामांकन पर्चा भरा जो बोहनी के तर्ज में हुआ जिसे निर्वाचन कार्य से जुडे सहायक सीईओ कुलमित्र, पंचायत सचिव संजय चैधरी, प्रेम लाल सा व अन्य सहयोगियों ने नामांकन पत्र जमा करते हुये अभ्यर्थी सुरेखा चैहान को पावती प्रदान किया।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here