Marathon race under ‘SWEEP’ will be organized on 01 February at 07 am in Government Narhardev Excellence School
उत्तर बस्तर कांकेर, 31 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आगामी 01 फरवरी शनिवार को जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर सभी अनुविभाग अंतर्गत ‘‘दौड़ लगाएगा कांकेर, मतदान करेगा कांकेर’’ की तर्ज पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय में पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय कांकेर में 01 फरवरी को प्रातः 07 बजे आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ आयोजित जाएगी। इसके लिए प्रतिभागियों को भाग लेने हेतु प्रतिभागी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराकर भाग ले सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक प्रतिभागियों को भाग लेने एवं समय पर उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया है।



