Development of the city is BJP’s first priority: Arun Kaushik
कांकेर। नगर पालिका चुनाव के अध्यक्ष पद के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अरुण कौशिक ने आज शहर के माहुरबन्दपारा, जवाहर वार्ड व संजय नगर में जनसंपर्क कर जनता से अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की ।
अरुण कौशिक ने जनता से कहा कि वर्षों से कांकेर नगर पालिका में काबिज कांग्रेस द्वारा नगर का विकास अवरुद्ध कर दिया गया है । कांग्रेस के भ्रष्टाचार, कुशासन व अनियमितता से पूरे शहर की जनता परेशान है । इस बार कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकना है । देश में व प्रदेश में भाजपा की सरकार है इस डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन जोड़कर शहर के विकास को एक नया आयाम देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देकर शहर के विकास के द्वार खोले । पूरे प्रदेश सहित कांकेर नगर पालिका क्षेत्र में भी भाजपा के पक्ष में लहर है । जीत भाजपा की ही होगी ।
इस जनसंपर्क में सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, दिलीप जायसवाल, टेकेश्वर जैन, भूपेंद्र नाग, महुरबंदपरा भाजपा प्रत्याशी पदमनी नाग, जवाहर वार्ड प्रत्याशी चित्ररेखा जैन, संजय नगर प्रत्याशी सलीम मेमन, दिनेश रजक, गिरधर यादव, अंकित पोटाई, अनिता सोनी, विवेक परते, विजय लखवानी, मीना साहू, रामबाई साहू, नरेश परिहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित रह





