BJP’s authorized BDC candidate Hemlata Chauhan filed nomination
पुसौर । पुसौर जनपद क्षेत्र क्रमांक 14 में भारतीय जनता पार्टी ने उच्च शिक्षा प्राप्त गृहणी रहे श्रीमती हेमलता चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है चूंकि क्षेत्र में इनका शिक्षा के विकास सहित सर्वांगीण विकास में योगदान मिलता रहा है, इनके परिवार जन प्रशासन के उच्च पदों में हैं जो शासन के निर्देश में जन सेवा में जुड़े हैं वहीं जनादेश के जरिए श्रीमती हेमलता चौहान जन सेवा का रास्ता अपनाने के लिए BDC का पर्चा भरा है। इन्होंने बताया कि हमारा परिवार सभी दृष्टि से संपन्न है उनके मार्गदर्शन में जनता के बीच आकर सेवा का अवसर तलास रहे है , मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा ने बताया कि इतना दमदार प्रत्याशी जनपद के इतिहास में अबतक कोई नही रहा होगा। BDC निर्वाचित होने के बाद यदि पुसौर जनपद में उचित स्थान मिलेगा तो निसंदेह क्षेत्र में शिक्षा, स्वस्थ , सुरक्षा सहित लोगो के मूलभूत आवश्यकता के लिए लोगो को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। बहरहाल ये क्षेत्र के ग्राम लहंगपाली, मिडमिडा,गुदगहन, डुमरमुदा, केशला, दर्रामुडा के सैकड़ों समर्थकों के बीच अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके समर्थकों के मुताबिक भारी मतों से हेमलता चौहान जीतेंगी, यह तय है चूंकि इनके समकक्ष प्रत्याशी पुसौर जनपद तो क्या जिले में नही है।




