Home Blog प्राकृतिक आपदा से पीड़ित के परिजन को 4 लाख रूपए की आर्थिक...

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित के परिजन को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

0

Financial assistance of Rs 4 lakh approved for the family members of victims of natural disaster

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित के परिजन को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक जयराम इच्छामी के निकटतम वारिस उनकी पत्नि विज्जो इच्छामी निवासी ग्राम कोशलनार स्कूलपारा तहसील भैरमगढ़ को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। राशि का भुगतान संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here