Candidates started campaigning for the urban body elections, Cyril Kumar entered the fray from the third front Ashirwad panel of Raigarh Municipal Corporation
रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव में महज दिन शेष रह गए हैं । ऐसे में भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अपनी कमर कस ली है। आज रायगढ़ नगर निगम तीसरे मोर्चे आशीर्वाद पैनल सिटी छाप के प्रत्याशी सीरिल कुमार
रायगढ़ के प्रसिद्ध निकले महादेव मंदिर में मत्था टेककर चुनाव प्रचार प्रसार के लिए अपने समर्थकों के साथ निकले। जहां रविवार को रायगढ़ शहर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण करते आशीर्वाद मांगा । वही नगर में कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने लगे हुए हैं । रायगढ़ नगर निगम चुनाव वर्तमान में काफी दिलचस्प हो गया है एक ओर बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में है वही तीसरे मोर्चे से सीरिल कुमार अपने कार्यकर्ताओं सहित घोषणा पत्र जारी करते हुए जन-जन तक पहुंच रहे हैं । रायगढ़ केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से चक्रधर नगर चौक तक आज रैली निकाल कर आशीर्वाद मांगा ।



