पुसौर जनपद क्षेत्र के गोतमा पंचायत का सरपंच बनने तनुजा खिरसागर गुप्ता ने अपना नामांकन प्रस्तुत कर दिया है। ये पुसौर के मालगुजार एवं 1980 के आसपास पुसौर जनपद में चेयरमैन, जनपद अध्यक्ष रहे स्व चमरू गुप्ता की बेटी है वही उनके युवा पुत्र आशीष कुमार गुप्ता गोटमा में बीता 5 साल सरपंच रह कर विकास कार्यों की मिसाल पेश कर चुके है जिससे qपुसौर क्षेत्र ,, जिले व प्रदेश में गोतम्मा पंचायत चिन्हाकित है जिसके एवज में कई अवार्ड भी मिल चुका है। ऐसे विकासोन्मुख पंचायत को विकास को और गति प्रदान करने आरक्षण वश उक्त पंचायत के आश्रित ग्राम केशापाली के स्व शौकीलाल गुप्ता की बहु और पुसौर जनपद कार्यालय के परिष्ठा लेखापाल खिरसागार गुप्ता की पत्नी श्रीमती तनुजा गुप्ता को चुनावी समर में उतरना पडा है। इसमें पूर्व सरपंच अशीस कुमार गुप्ता का कहना है कि गोतमा पंचायत के विकास लिए एक रोड मैप तयार है जो हमारे यहां से सरपंच होने से ही संभव हो सकता है, चूकि कोई दूसरा उसे गभीरता से नही ले सकता।



