BJP government will also provide PM housing to citizens who pay electricity bills and taxes – Neelkanth Tekam
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव हेतु जारी घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र में जनता के लिए किए वादे को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बताया ।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्वास पत्र पर बात करते हुए कहा कि छग की भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया है कि जिन लोगो का नगरीय निकाय क्षेत्र में नजूल पट्टा है उन्हें स्थाई पट्टा जारी किया जाएगा । बाहर गावँ से शहरी क्षेत्र में बसने वाले ऐसे परिवार जिनके पास जमीन का कब्जा तो है परंतु किसी भी प्रकार का कागज नही है ऐसे सभी परिवारों को टैक्स रसीद, बिजली बिल, पहचान पत्र के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा ।
श्री टेकाम ने बताया कि शहरों में आने वाले श्रमिको के लिए विश्रामगृह बनाया जाएगा । सभी नगरीय निकाय क्षेत्रो में छात्रों के अध्ययन के लिए नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। मुफ्त नेट सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा । महिलाओं और महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिये मुफ्त सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराया जाएगा । युवाओं को स्किल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा । महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिला स्वयं सहायता समूहों को ढाई लाख तक का ऋण दिया जाएगा । शहरों में स्ट्रीट वेंडरों के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी । नए व्यवस्थित व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा । शहरों में पार्किंग की समस्या का समाधान किया जाएगा । महिलाओं के लिये पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा ।
श्री टेकाम ने बताया कि रुके हुए पीएम आवास-शहरी परियोजनाओं को, और वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख PMAY-U घरों को तेजी से पूरा करेंगे। इसके साथ ही, जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते है, उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी। महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25% की विशेष छूट प्रदान करेंगे। प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10% की विशेष छूट प्रदान करेंगे। प्रत्येक नगर निगम में ‘महापौर सम्मान निधि’ की स्थापना करेंगे, जिसके तहत यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा (MAINS) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, जिला मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल, राजेंद्र गौर, डॉ ईश्वर सिन्हा आदि उपस्थित रहे ।



