Home Blog मनरेगा कार्य स्थलों में श्रमिकों और ग्रामीणों को मतदान की दिलाई जा...

मनरेगा कार्य स्थलों में श्रमिकों और ग्रामीणों को मतदान की दिलाई जा रही शपथ

0

Workers and villagers are being administered the oath to vote at MNREGA work sites

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 फरवरी 2025/ लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने और मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य स्थलों पर विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मनरेगा कार्य स्थलों में श्रमिकों और ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी जा रही है और उन्हें निष्पक्ष व निर्भीक मतदान के लिए शपथ दिलाई जा रही है।

Ro.No - 13672/156

पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि गांवों में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करना है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। यह अभियान न केवल मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here