Home Blog 600 से अधिक निगम कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान करने...

600 से अधिक निगम कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान करने का संदेश

0

More than 600 corporation employees formed a human chain and gave the message to vote

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने दिलाई निर्वाचन की शपथ

Ro.No - 13672/156

रायगढ़,  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज सुबह 7 बजे निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रायगढ़ जाबो-2025 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक निगम कर्मचारियों द्वारा जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई।
नगरीय निकाय में 11 फरवरी 2025 को मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन, निगम प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के तहत जाबो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जनसामान्य से मतदान जरूर करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में आज नटवर स्कूल मैदान में जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई थी। मानव श्रृंखला में 600 से अधिक निगम के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा सभी से मतदान जरूर करने एवं दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। मानव श्रृंखला में निगम के एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर श्री सुतीक्षण यादव, सहायक अभियंता श्री सूरज देवांगन, उप अभियंता श्री मुन्ना ओझा, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here