Home Blog जिले में बनाए गए 21 परीक्षा केन्द्र, 7 उडऩ दस्ता दल गठित,राज्य...

जिले में बनाए गए 21 परीक्षा केन्द्र, 7 उडऩ दस्ता दल गठित,राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को,परीक्षा केन्द्रों के सभी केन्द्राध्यक्षों की ब्रीफिंग संपन्न

0

21 examination centres were set up in the district, 7 flying squad teams were formed, State Service Preliminary Examination is on 9th February, briefing of all the centre heads of the examination centres was completed

रायगढ़, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी। जिसके लिए 21 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें 6215 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए 3 सदस्यों से युक्त कुल 7 उडऩदस्ता दल का गठन भी किया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा श्री भुवनेश्वर पटेल एवं व्याख्याता श्री बाबूलाल पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Ro.No - 13672/156

परीक्षा केन्द्रों के सभी केन्द्राध्यक्षों की ब्रीफिंग आज कलेक्टोरेट परिसर के सृजन सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री महेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डिप्टी कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी केन्द्राध्यक्षों को पूरी सावधानी के साथ केन्द्र पर परीक्षा संचालित करने के निर्देश दिए। मौके पर प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने परीक्षा के संबंध में विस्तार पूर्वक ब्रीफिंग दी। ब्रीफिंग में परीक्षा पूर्व केन्द्र की तैयारी, परीक्षा दिवस के कार्य तथा परीक्षा उपरांत प्रेषित की जाने वाली सामग्री के संबंध में सभी केन्द्राध्यक्षों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में सहायक नोडल अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल, श्री नेत्रानंद चौहान सहित सभी केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here