Preparations for three grand programs on 13 February are in full swing, RSS General Secretary Dattatreya Hosabale ji arrives in Raigarh
रायगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ विभाग (जिसमें रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल हैं) द्वारा 13 फरवरी 2025 को संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबोले जी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संघ के वरिष्ठ अधिकारी, विशेष आमंत्रित अतिथिगण और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
तीन प्रमुख कार्यक्रमों की होगी भव्य आयोजन
नगर प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट के अनुसार 13 फरवरी को तीन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा—
1. नवनिर्मित संघ कार्यालय भवन का लोकार्पण
स्थान: समर्पण सेवा समिति, सावित्री नगर, कोतरा रोड
इस कार्यक्रम में नवनिर्मित संघ कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। यह भवन सेवा और संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
2. शारीरिक प्रकट उत्सव – संघ के स्वयंसेवकों का विराट प्रदर्शन
स्थान: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़
इस भव्य आयोजन में रायगढ़ विभाग के सभी स्वयंसेवक भाग लेंगे और अपने शारीरिक एवं बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम संघ के अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना को प्रकट करने का प्रतीक होगा।
3. प्रबुद्ध जन व्याख्यान – सरकार्यवाह जी का प्रेरणादायी उद्बोधन
स्थान: पंजरी प्लांट, नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़
इस व्याख्यान में श्री दत्तात्रेय होसबोले जी स्वयं उपस्थित होकर संघ की विचारधारा, सेवा कार्यों और राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका पर अपने विचार रखेंगे। इस कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र एवं प्रांत के विभिन्न अधिकारी, आमंत्रित अतिथि एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहेंगे।
समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण में संघ की अग्रणी भूमिका
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने विविध सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को संगठित और सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। रायगढ़ में आयोजित होने वाले ये तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम संघ की प्रतिबद्धता और समाज में उसकी सक्रिय भूमिका को दर्शाते हैं।
शहरवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है, और यह आयोजन रायगढ़ के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होने वाला है।



