Flag march conducted by police for peaceful municipal body elections.
जिला -उत्तर बस्तर कांकेर (छ0ग0)
दिनांक-09.02.2025
जिला कांकेर के पांच नगरीय निकाय अंतर्गत कांकेर, चारामा, भानुप्रतापुर, अन्तागढ़ एवं पखांजूर में किया गया फ्लैगमार्च
नगरीय निकाय निर्वाचन के मददेनजर पुलिस ने बढाई निगरानी ।
आमजन से स्वतंत्र,निष्पक्ष और निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील।
आगामी दिनांक 11.02.2025 को होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई. के. ऐलिसेला के निर्देशन में जिले अंतर्गत पांच नगरीय निकायों भानुप्रतापुर, पखांजूर, कांकेर, चारामा तथा अन्तागढ़ में संबंधित अतिरिक्त पुलिस क्रमशः श्री संदीप पटेल, श्री राकेश कुमार कुर्रे, श्री दिनेश कुमार सिन्हा, श्री आशीष बंछोर के नेतृत्व में नगर पालिका कांकेर निर्वाचन, एवं अन्य चार नगरों में नगर पंचायत निर्वाचन को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करते हुये नगर के सभी चौक चौराहों से होते हुए शहर के मुख्य मार्गो में पुलिस बल द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों में भय तथा आमजन में सुरक्षा की भावना का सन्देश दिया गया। इस दौरान नगर वासियों से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने अपील भी की गयी।
उक्त फ्लेग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के साथ संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) श्री अरुण वर्मा, श्री नरेंद्र बंजारा, श्री गंगाधर वाहिले, श्री राहुल रजक, श्री अंजोर साय पैकरा तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)/ श्री शेर बहादुर सिंह,श्री गिरिजा शंकर साव, श्री रवि कुजूर, श्री शुभम तिवारी, श्री मेखलेन्द्र सिंह, श्री अविनाश ठाकुर, सुश्री प्रतिभा लहरे एवं संबंधित थाना प्रभारी व थाना एवं पुलिस लाइन कांकेर के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।



