Home Blog मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना , नगरीय निकाय आम...

मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना , नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025

0

Voting parties left for polling stations, Urban Body General Election-2025

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए 11 फरवरी मंगलवार को मतदान सम्पन्न होगा। मतदान केन्द्रों के लिए आज सुबह 09 बजे से नवीन सामुदायिक भवन कांकेर से मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। प्राप्त सामग्रियों का मिलान चेकलिस्ट से करने के उपरांत मतदान दल में सम्मिलित सभी मतदान अधिकारी अपने नियत पोलिंग बूथ के लिए प्रस्थान हुए। दल अपने-अपने केन्द्रों में उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में सकुशल पहुंच गए। मौके पर उपस्थित अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं एसडीएम श्री अरूण वर्मा ने मतदान दलों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here