BJP supported DDC candidate Brajesh Gupta entered the electoral fray
पुसौर / भाजपा के प्रति समर्पित, भाजपा संगठन के प्रदेष नेतृत्व में पैठ रखने वाले ब्रजेष गुप्ता पार्टी के आदेष पर जब जनपद मुख्यालय पुसौर ग्राम पंचायत था उस समय 2005 में ये चुनाव लडकर पुसौर सहित अन्य कई ग्रामों के जिला पंचायत सदस्य रहे। इसके बाद जब भी पार्टी का आदेष रहा इन्हौने विधानसभा, नगरी निकाय लोकसभा सहित अन्य पार्टी के गतिविधियों में षामिल होते रहे हैं। पुसौर क्षेत्र कोल्ता बहुल क्षेत्र होने से ये अपने कोल्ता समाज के भी संभागीय अध्यक्ष रहे हैं और समाज के युवाओं को आगे लाने हर वो काम कर रहे हैं जिसमें कि वो प्रोत्साहित हो और उनका विकास हो सके इसलिये प्रतिवर्श सामुहिक रूप से नावाखाई पर्व को पुसौर के मंडी प्रांगण में मनाते आ रहे हैं साथ ही समाज के उत्कृश्ट अंक लाने वालों छात्रों को सम्मानित भी करते रहे हैं। पार्टी व समाज के गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने वाले ब्रजेष गुप्ता पर भाजपा का जिला नेतृत्व ने डीडीसी क्षेत्र क्रमांक 6 का प्रत्याषी बनाया है जिसके लिये ब्रजेष गुप्ता पिछले 2 हप्ते से इस क्षेत्र में अपना पैर पसारते जा रहे हैं जिसमें लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा है। इस क्षेत्र के 53 गांवों में से 45 ग्राम ऐसे हैं जहां कोल्ता समाज के ज्यादातर लोग रहते हैं जो प्रतिवर्श नावाखाई पर्व में मंडी प्रांगण में एक साथ नवान्न भोजन ग्रहण करते हैं जिसके सुत्रधार ब्रजेष गुप्ता एवं उनके टीम के लोगों दिया जाता है। ऐसे में ब्रजेष गुप्ता का पक्ष काफी मजबुत माना जा रहा है और जीत का आंकडा भी हजारों में दी जा रही है चूंकि इन्हें अपने भाजपा एवं समाज दोनों का पुर्ण समर्थन रहा है। इनका अपने पक्ष में वोट मांगने की षैली बहुत ही सादगी और किसी प्रकार का दिखावा व प्रलोभन युक्त नहीं है। इस तथ्य को लेकर क्षेत्र के प्रायः ग्रामीण मतदाताओं का कहना है कि जो प्रत्याषी कभी हमारे गांव गली से गुजरा नहीं है, किसी से कोई दुआ सलाम नहीं है, कोई पहचान नहीं है एकाएक आकर वो यदि अभिवादन कर आत्मीयता दिखाये, अपने को दुख सुख साथी बताये तो हम लोगों को समझ जाना चाहिये कि ये मौसमी मोर है जो जनता को रिझाने नाच नाच कर अपने रंग बिरंगे पंख दिखा रहे हैं जिसे समझना होगा और विवेक से काम लेना होगा।



