Home छत्तीसगढ़ जानिए आज का अपना राशिफल ! देखिए कैसे बीतेगा आपका आज का...

जानिए आज का अपना राशिफल ! देखिए कैसे बीतेगा आपका आज का दिन ?

0

 

मेष राशि : वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा।

Ro.No - 13672/156

वृषभ राशि : बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है।धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि : व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।वाणी में मधुरता रहेगी। शिक्षा के प्रयास सार्थक होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।

कर्क राशि : आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर से सद्भाव बनाकर रखें। भाई बहन से तनाव मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी।

सिंह राशि : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी में कठोरता हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या राशि : पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक या पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कर्म क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि : जीविका के प्रयास सार्थक होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।रिश्तो में निकटता आएगी।

वृश्चिक राशि : मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

धनु राशि : भावुकता पर नियंत्रण रखें। धन सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। रिश्तो में निकटता आएगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें।

मकर राशि : रचनात्मक सफलता मिलेगी।नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। शासन का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि : यात्रा की स्थिति सुखद होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि : संतान या शिक्षा के कारण तनाव हो सकता है। जीविका के लिए चल रहा प्रयास सार्थक होगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र से तनाव मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here